ज्ञान भंडार

प्रेग्नेंट है ‘तारक मेहता’ की दया भाभी है

सब टीवी के फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दया भाभी उर्फ दिशा वकानी की कॉमिक टाइमिंग से तो आप सब वाकिफ ही होंगे.शो में टप्पू की मां का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी अब रियल लाइफ में मां बनने जा रही हैं.

 प्रेग्नेंट है 'तारक मेहता' की दया भाभी हैखबर है कि दिशा काफी दिनों से शूट पर नहीं आ रही हैं और इसका कारण उनकी प्रेगनेंसी है. इससे पहले खबरें आ रही थीं कि दिशा ये शो छोड़ सकती हैं लेकिन ऐसा नहीं होगा. प्रेगनेंसी के कारण दिशा बस कुछ टाइम शूटिंग नहीं कर पाएंगी.

इस वजह से वह कुछ समय से शो में दिख नहीं रही थीं. उनके गायब होने का ऐसा असर हुआ कि शो भी TRP की रेस से बाहर हो गया. ऐसे में मेकर्स को दोबारा उनका ट्रैक शो में शामिल करना पड़ा.

और इसका जादू दिखा भी. जैसे ही शो में दिशा वकानी की वापसी हुई, वैसे ही हालिया barc रेटिंग में शो ने पॉपुलैरिटी में लंबी छलांग लगाई. इस रेटिंग में ये शो तीसरे नंबर पर काबिज है.

जी हां, इसका मतलब यही है कि तारक मेहता का उलटा चश्मा की दया भाभी की लोकप्रियता कपिल शर्मा से भी ज्यादा है. क्योंकि कपिल का शो दिशा के शो से टीआरपी में काफी नीचे है.

बता दें कि दिशा ने 2016 में चार्टेड अकाउंटेंट मयूर पांड्या से शादी की थी. खबर तो ये भी सुनने में आई थीं कि शादी के बाद दिशा शो छोड़ देंगी.

लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मयूर पांड्या ने दिशा को उनके करियर में सपोर्ट किया.

इतनी क्यूट दिखने वाली दिशा वकानी वैसे जोधा-अकबर’, ‘देवदास’ और ‘लव स्टोरी 2050’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.

थि‍एटर आर्ट‍िस्ट पिता की संतान दिशा की पहली बॉलीवुड फिल्म 1997 में आई कमसिन – द अनटच्ड थी जो बी-ग्रेड मसाला था. 17 सितंबर 1978 को अहमदाबाद, गुजरात में जन्मी दिशा अभिनय जगत से स्कूल के दिनों से ही जुड़ी हैं. उन्होंने गुजरात कॉलेज, अहमदाबाद से ड्रामेटिक आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है.

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button