स्वास्थ्य

जल्दी करना हैं वजन कम तो पीजीए इस चीज का जूस

मोटापा आज की जीवनशैली के लिए एक अभिशाप की तरह होता है। कम शारीरिक श्रम और कम कैलोरी खर्च करने की वजह से मोटापा तेजी से फैलने वाली बीमारी बनती जा रही है। लोग इससे निजात पाने के लिए जिम में घंटो पसीना बहाते हैं। ऐेसे में तमाम प्राकृतिक नुस्खे ऐसे हैं जो मोटापे से परेशान लोगों को इससे निजात दिलाने में काफी मदद करती है। इसमें कई तरह के फलों का सेवन भी शामिल है। ऐसा ही एक फल है, चीकू। इसे खाने से वजन बढ़ने पर काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकता है।जल्दी करना हैं वजन कम तो पीजीए इस चीज का जूस

चीकू एक पोषक तत्वों से भरपूर बेहद मीठा फल होता है, जिसका सेवन शरीर में तमाम आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स की पूर्ति भी करता है, और मोटापे को नियंत्रित भी। इसमें 71 प्रतिशत पानी, 1.5 प्रतिशत प्रोटीन, 1.5 प्रतिशत फैट और 25 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट की मात्रा पाई जाती है। इसमें विटामिन ए, सी, फॉस्फोरस और आयरन भी काफी मात्रा में पाया जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री एजेंट भी होते हैं। चीकू पेट से संबंधित सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

चीकू गैस्ट्रिक एंजाइमों को खत्म करके पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसमें फैट की मात्रा काफी कम होती है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखता है। जो वजन को कम रखने में मददगार है। बहुत से लोगों को चीकू खाना पसंद नहीं होता है। ऐसे लोग चीकू के जूस का सेवन कर सकते हैं।

 तीन चीकू को छीलकर तथा उसके बीज निकालकर उसमें एक कप क्रीम, 2 गिलास दूध, 5 चम्मच चीनी मिलाकर अच्छी तरह से मिश्रण बना लें। इस मिश्रण का सेवन करने से पाचन तंत्र दपरूस्त रहता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इन सबके अलावा इसके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। कैल्शियम और आयरन का अच्छा स्रोत होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत भी बनाता है। त्वचा में निखार लाने के लिए भी यह बेहतरीन नुस्खा है।

Related Articles

Back to top button