राष्ट्रीय

नापाक इरादे : पाकिस्तान ने पुंछ के अग्रिम इलाकों को बनाया निशाना

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने आज जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे अग्रिम इलाकों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की। गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने आज सुबह पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर खादी करमारा में अग्रिम इलाकों में गोलीबारी की। छह अक्तूबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले के बाबा खोरी और अन्य इलाकों में गोलीबारी की थी। वर्ष 2017 में पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन के मामले में तेजी से बढ़ोतरी हुयी है।

Related Articles

Back to top button