उत्तराखंडराज्य

उत्तराखण्ड: रेडक्रॉस दल ने फतह की बल्जूरी चोटी, एकत्र किया 71 बैग कूड़ा

पिथौरागढ़: रेडक्रॉस की पिथौरागढ़ टीम ने हिमालय की 5628 मीटर (17 हजार फीट) ऊंची बल्जूरी चोटी फतह कर रिकॉर्ड बनाया है। इस चोटी पर आज तक रेडक्रॉस का कोई दल नहीं पहुंच सका था। उत्तराखण्ड: रेडक्रॉस दल ने फतह की बल्जूरी चोटी, एकत्र किया 71 बैग कूड़ा

भारतीय पर्वतारोहण संस्थान और ओएनजीसी के संयुक्त तत्वावधान में रेडक्रॉस और आइस संस्था का 13 सदस्यीय दल पर्वतारोहण के लिए 11 अक्टूबर को पिथौरागढ़ से रवाना हुआ था। दल का लक्ष्य पिंडर घाटी से बल्जूरी शिखर तक सफाई अभियान चलाने के साथ इस शिखर को फतह करना भी था। 

बल्जूरी शिखर पर रेडक्रॉस, आइएमएफ, ओएनजीसी का ध्वज फहराया गया। इस दौरान सदस्यों ने इस उच्च हिमालयी क्षेत्र से शराब और प्लास्टिक की खाली बोतलों के साथ बड़ी मात्रा में प्लास्टिक पाउच एकत्र किए। सदस्य 71 बैग कूड़ा लेकर नीचे उतरे, जिसे बागेश्वर नगर पालिका को सौंपा गया। दल के सदस्यों का रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष महेश मखौलिया, पर्यवेक्षक पूनम खत्री, आशुतोष जोशी, सुरेश पांडे ने स्वागत किया। 

Related Articles

Back to top button