स्वास्थ्य

गप्पे उम्र बढ़ाने में होते है मददगार

यदि आप लोग गप्पेबाजी को गलत मानते हो तो आपको बता दे की की गॉसिप करना हमरी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। वैज्ञानिकों ने बताया है की गॉसिप करने से उम्र भी बढ़ती है साथ ही साथ गॉसिप करने से हम अधिक स्वस्थ, प्रसन्न रह सकते है, और अपने आप को ताजगी भरा महसूस करते है। 

गप्पे उम्र बढ़ाने में होते है मददगार

वैज्ञानिकों के अनुसार गॉसिप करने से ही हमें दूसरों से लगाव महसूस होने लगता है और हमें साथ ही भरोसेमंद आदमी को चुनने में आसानी होती है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के इवोल्यूशनरी साइकोलॉजी विभाग के एक प्रोफेसर रॉबिन डनबर नके अनुसार गॉसिप (गप्पेबाज) संचार का ऐसा साधन है जिससे हमारी उम्र में वृद्धि होती है, और साथ ही हमें जिंदा रखने के लिए यह सबसे उपयोगी और महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने बताया की सिगरेट की आदत को छोडऩे के बाद हमारी जिंदगी पर सबसे अधिक असर इसी चीज का होता है। वैज्ञानिकों की मानें तो गॉसिप करना लोगों से हसी मज़ाक के साथ बातचीत करना है और जो की हमें अपने सामाजिक जीवन में घट रही अनेक प्रक्रियाओ की जानकारी भी देता है।

यरूशलम की हिब्रू यूनिवर्सिटी के इतिहास के प्रोफेसर युवाल नोआ हरारी ने बताया की इंसान को भाषा मिलने के बाद उसने अपने इस गुण को धीरे- धीरे विकसित किया तो वह लगातार एक घंटे तक गॉसिप करने लायक बना। गॉसिप के जरिए मिली जानकारी से यह सिद्ध होता है कि किस पर विश्वास करें, जिससे इंसानों के सामाजिक जीवन का क्षेत्र बढ़ सका। आदमी अपने छोटे से सिमित जीवन से निकलकर बड़े स्तर पर विचारों का उपयोग करने लगा।

Related Articles

Back to top button