राज्यराष्ट्रीय

हिंसा प्रभावित असम की स्थिति का जायजा लेंगे सेना प्रमुख

army-chiefनई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग आज असम में स्थिति का जायजा लेंगे जहां एनडीएफबी (एस) उग्रवादियों ने 80 से अधिक आदिवासियों का कत्ले आम किया था। जनरल सुहाग सबसे पहले गुवाहाटी जाएंगे और फिर वे सोनितपुर और कोकराझार जाएंगे जहां नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (सोंगबिजीत गुट) के उग्रवादियों ने मंगलवार को आदिवासियों पर हमला किया था। वहां अधिकारी जनरल सुहाग को जमीनी हालात और उग्रवादियों के खिलाफ सेना द्वारा चलाए गए अभियान की स्थिति से अवगत कराएंगे। एनडीएफबी (एस) के उग्रवादियों के हमले और इस पर आदिवासियों की जवाबी हिंसा तथा पुलिस की गोलीबारी में अब तक 81 लोगों की जान जा चुकी है। जनरल सुहाग ने कल दिल्ली में गहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया था कि सेना एनडीएफबी उग्रवादियों के खिलाफ अपने अभियान तेज करने जा रही है। एजेंसी

Related Articles

Back to top button