राष्ट्रीयलखनऊ

कम समय में ही काम की छाप दिखाने का डीजीपी का वादा

DGP UP_arun guptaलखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस के नये मुखिया अरुण कुमार गुप्ता को भले ही काम करने के लिए सिर्फ 31 दिन का ही वक्त मिला है, पर उनके उत्साह में कमी नहीं हैं। वह उत्साह से लबरेज हैं। उनका कहना है कि समय भले कम है लेकिन उसका सदुपयोग करेंगे और अपने काम की छाप छोड़ेंगे। पुलिस बल के लिए अपने पहले संदेश में उन्होंने कहा कि पुलिस निर्भीक होकर काम करे, उसकी दिक्कत व परेशानी दूर करना हमारी जिम्मेदारी है। डीजीपी मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद गुप्ता ने कहा कि जब मैं पुलिस फोर्स में आया तब जो प्राथमिकताएं थीं वही आज भी हैं। अपराध के स्वरूप में बदलाव जरूर हुआ है मगर उसके नियंत्रण के तौर तरीके भी बदले हैं। उन्होंने कहा कि देश में डाक्टर और पुलिस की भूमिका बिल्कुल एक तरह की होती है। मरीज को अगर लगता है कि डाक्टर उसके प्रति गंभीर है तो उसका आत्मबल बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि अगर थानों में पुलिस फरियादियों के प्रति गंभीरता दिखायेगी तो आम जनता का पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button