लखनऊ

राज्य सूचना आयुक्त ने दोषी अधिकारियों पर चार लाख का अर्थदंड लगाया


लखनऊ : जिन अधिकारियों ने वादी को सूचना देने में विलम्ब किया है, और जानबूझकर वादी को परेशान किया है, जिसकी वहज से उसका मानसिक उत्पीड़न हुआ है, ऐसे अधिकारियों को आदेश दिया कि वादी को बतौर क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराये। राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 20 (1) के तहत दण्डात्मक एवं धारा 19(8)(ख) के तहत क्षतिपूर्ति के लिए जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किया था कि वादी को अगले 30 दिन के अन्दर अनिवार्य रूप से सभी सूचनाएं उपलब्ध करायें, 30 दिन के अन्दर सूचना देना नियम के तहत अनिवार्य है। अधिनियम की धारा 19 (7) के तहत आयोग का आदेश बाध्यकारी भी है, जिन अधिकारियों ने आयोग के आदेशों की अवहेलना की है, और न तो उन्होंने सूचना से सम्बन्धित कोई अभिलेख आयोग के समक्ष पेश किया है, उन अधिकारियों को वादी को सूचना न उपलब्ध कराने का दोषी मानते हुए, उनके विरूद्ध अर्थ दण्ड अधिरोपित किया गया है, जो निम्न प्रकार है-
विभागों पर अर्थदण्ड
– लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल अनुभाग-2 उप्र शासन, लखनऊ रू0 25,000/-
– ज.सू.अ., जिलाधिकारी, शामली। 25,000/-
– अपर जिलाधिकारी प्रशासन, मुरादाबाद। 25,000/-
– ज.सू.अ., उपजिलाधिकारी कांठ, मुरादाबाद। 25,000/-
– तहसीलदार तहसील सदर, मुजफ्फरनगर। 25,000/-
– वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा, अमरोहा 25,000/-
– मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहारनपुर। 25,000/-
– ड्रग इन्सपेक्टर, सहारनपुर। 25,000/-
– अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड चन्दौसी, सम्भल। 25,000/-
– अधिशासी अभियन्ता, विद्युत नगरीय वितरण खण्ड प्रथम, सहारनपुर। 25,000/-
– जिला विद्यालय निरीक्षक, सम्भल 25,000/-
– जिला विद्यालय निरीक्षक, बिजनौर 25,000/-
– खण्ड विकास अधिकारी विकास खण्ड बहजोई, सम्भल। 25,000/-
– सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) बहजोई, सम्भल। 25,000/-
– खण्ड विकास अधिकारी, विकास खण्ड बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर। 25,000/-
– जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सहारनपुर। 25,000/-
बतौर क्षतिपूर्ति वादी को मिली धनराशि
– ज.सू.अ., उपजिलाधिकारी, सम्भल। 5,000/-
– ज.सू.अ., जिलाधिकारी, शामली। 5,000/-
– एडिशनल कमिश्नर वाणिज्यकर सहारनपुर जोन, सहारनपुर। 5,000/-
– औषधि निरीक्षक, रामपुर। 5,000/-
– अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद, सम्भल। 5,000/-
– जिला पूर्ति अधिकारी, रामपुर। 5,000/-
– मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहारनपुर। 5,000/-
– जिला विद्यालय निरीक्षक, मुजफ्फरनगर। 5,000/-
– भूमि संरक्षण अधिकारी, सम्भल। 5,000/-
– ग्राम सचिव गांगटकोला, गंगेश्वरी तहसील हसनपुर, अमरोहा। 5,000/-
– अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत बबराला, सम्भल। 5,000/-
– अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद, सम्भल। 5,000/-
– जिला पूर्ति अधिकारी, रामपुर। 5,000/-
– जिला पूर्ति अधिकारी, सम्भल। 5,000/-

Related Articles

Back to top button