अजब-गजबअन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पेन के ढक्कन निगलने से करीब सौ बच्चों की हो जाती है मौत


वाशिंगटन : अमेरिका में हर साल पेन के ढक्कन को निगलने की वजह से लगभग 100 बच्चों की मौत हो जाती है। इसीलिए सुरक्षा नियमों के तहत बॉलपेन के ढक्कन में छेद बनाना अनिवार्य कर दिया गया जिससे किसी अनहोनी की स्थिति में किसी को बचाने के लिए थोड़ा समय मिल जाए। बच्चे अक्सर पेन से लिखते समय पेन के ढक्कन को मुंह में डाल हैं और कभी कभी उसे गलती से निगल भी लेते हैं जो अधिकतर समय श्वांसनली में जाकर फंस जाता है। श्वांस नली में ढक्कन में छेद ना होने पर सांस का प्रवाह रुक जाएगा और उसकी मौत हो जाएगी जिससे बचाने के लिए पेन कंपनिया बॉलपेन के ढक्कन में छेद कर देती हैं जिससे गले में फंसे होने के बाद भी सांस का प्रवाह ना रुके और पेन के ढक्कन के निकालने के लिए डॉक्टरों को थोड़ा समय मिल जाए।

Related Articles

Back to top button