स्पोर्ट्स

अरूण कुमार और  काजल शर्मा ने जीती स्वतन्त्रता दिवस क्रास कंट्री

लखनऊ। अरूण कुमार और  काजल शर्मा ने स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित पांच किमी. की क्रास कंट्री दौड़ में पुरूष व महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।
इस दौड़ का उद्घाटन विनोद पोखरियाल (पूर्व अंतर्राष्ट्रीय एथलीट एवं वर्ल्ड रेलवे गोल्ड मेडलिस्ट) ने हरी झंडी दिखाकर किया जबकि समापन समारोह के मुख्य अतिथ्रि आनन्देश्वर पाण्डेय (कोषाध्यक्ष, भारतीय ओलम्पिक संघ) ने दौड़ में पहले छह स्थान पाने वालों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ एडवोकेट रामराज ने दौड़ पूरी करने वाली सभी महिला खिलाड़ियों को 10,000 रूपए का नगद पुरस्कार बाटा।
स्टेडियम में पौधरोपण किया पर्यावरण की रक्षा का संकल्प
वहीं दोनो वर्गो के विजेता को कासिफ इल्यिास खॉ ने 500-500 रूपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया। वहीं प्रतियोगिता के बाद केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेल निदेशक डा.आरपी सिंह, उपनिदेशक खेल एसएसमिश्रा व क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेन्द्र यादव सहित खेल विभाग में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया।
विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैंः-
पुरूष वर्ग- 1. अरूण कुमार, 2.रवि कुमार पाल, 3.सूर्यांश प्रताप सिंह, 4.अंकित कुमार, 5.अभिषेक कुमार, 6. राकेश यादव
महिला वर्गः- 1. काजल शर्मा, 2. पुष्पा यादव, 3. निशा, 4. शिखा गुप्ता, 5. सपना राय, 6. निधि सिंह

Related Articles

Back to top button