ज्ञान भंडार
सानिया-हिंगिस सेमीफाइनल में

लंदन। भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने बुधवार को अपनी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला डबल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
शीर्ष वरीय सानिया और हिंगिस की जोड़ी ने अपना वर्चस्व कायम रखते हुए क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की केसी डेलाकुआ और कजाखिस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-5, 6-3 से पराजित किया। इंडो-स्विस जोड़ी ने एक घंटे, 18 मिनट में यह मैच अपने नाम किया।
