अपराधस्पोर्ट्स

फुटबॉलर रोनाल्डो पर लगे दुष्कर्म के आरोप पर दी यह सफाई

  • फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर लगा दुष्कर्म का आरोप, 9 साल पुराना है मामला

तुरिन (इटली)। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उन पर लगे दुष्कर्म के आरोप को झूठा करार दिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो ने कहा कि वे उनका नाम लेकर खुद का प्रचार करना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि अमेरिका की एक महिला ने रोनाल्डो पर वर्ष 2009 में उनके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसके कारण रोनाल्डो विवादों से घिर गए। इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में रोनाल्डो ने कहा कि वे मेरे नाम का इस्तेमाल करके खुद का प्रचार करना चाहते हैं। रोनाल्डो के वकील ने कहा कि वे जर्मनी की डेर स्पीगल पत्रिका पर मुकदमा करेंगे, जिसने मूल रूप से इन आरोपों की सूचना दी थी। पत्रिका में लिखा गया कि कैथरीन मेयोर्गा ने दावा किया है कि 33 वर्षीय खिलाड़ी रोनाल्डो ने लास वेगास के एक होटल के कमरे में उनके साथ दुष्कर्म किया था। इस घटना के तुरंत बाद लास वेगास के एक पुलिस थाने में मेयोर्गा ने दुष्कर्म की रिपोर्ट भी लिखाई थी। इसके बाद, 2010 में इस मामले पर अदालत के बाहर उन्होंने रोनाल्डो के साथ समझौता भी किया था। इस बात को जनता के सामने न लाने की शर्त पर उन्हें 375,000 डॉलर (288,000 पाउंड) की राशि का भुगतान किया गया था। उनके वकील अब इस समझौते को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। रोनाल्डो के वकील ने कहा कि पत्रिका की रिपोर्ट अवैध है।

Related Articles

Back to top button