राष्ट्रीय

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- छिप नहीं सकेंगे पुलवामा के गुनहगार, जरूर मिलेगी सजा

पुलवामा अटैक के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के सर्च ऑपरेशन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यवतमाल की रैली से बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि पुलवामा में आतंक के जिन सरपरस्तों ने गुनाह किया है, वो चाहे जितना छुपने की कोशिश करें, उन्हें सजा जरूर दी जाएगी.

पीएम मोदी का यह बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पाकिस्तान से नापात करतूत करने वाले जैश के सरगना मसहूद अजहर के खिलाफ ओसामा बिन लादेन पर की गई अमेरिका की कार्रवाई जैसी मांग की जा रही है. पीएम मोदी ने एक बार फिर देशवासियों को भरोसा दिलाया कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.

उन्होंने आतंक का मुहंतोड़ जवाब देने के लिए सुरक्षाबलों को खुली छूट देने की भी बात कही. पीएम मोदी ने देशवासियों से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि जवानों पर भरोसा रखिए, गुनहगारों को सजा जरूर मिलेगी.

पीएम मोदी ने क्या कहा

पीएम मोदी ने यहां कहा, ‘मैं जानता हूं कि हम सभी किस गहरी वेदना से गुजर रहे हैं. पुलवामा में जो हुआ, उसको लेकर आपके आक्रोश को मैं समझ रहा हूं. जिन परिवारों ने अपने लाल को खोया है, उनकी पीड़ा मैं अनुभव कर सकता हूं. इन शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. आतंकी संगठनों ने, आतंक के सरपरस्तों ने जो गुनाह किया है, वो चाहे जितना छिपने की कोशिश करें, उन्हें सजा जरूर दी जाएगी.’

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि सैनिकों में और विशेषकर CRPF में जो गुस्सा है, वो भी देश समझ रहा है. इसलिए सुरक्षाबलों को खूली छूट दी गई है.

Related Articles

Back to top button