टॉप न्यूज़लखनऊस्पोर्ट्स
यशस्वी, आदित्य व अंकित ने मेजबान को दिलाए स्वर्ण पदक


प्रदेशीय कैडेट, जूनियर, अंडर-21 व सीनियर बालक व बालिका कराटे प्रतियोगिता
गौतमबुद्धनगर के खिलाड़ी अब तक नौ स्वर्ण, 11 रजत व सात कांस्य जीतकर सबसे आगे है। यशस्वी पाल ने जूनियर बालिका काता (16-17 वर्ष) और आदित्य सिंह ने जूनियर बालक काता (16-17वर्ष), अंकित चौरसिया ने अंडर-21 पुरूष काता में स्वर्ण पदक जीता। आज के पदक विजेताओं को सरदार परविंदर सिंह (सदस्य, यूपी अल्पसंख्यक आयोग) ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया व महासचिव जसपाल सिंह भी मौजूद थे।

जूनियर बालिका काता (16-17 वर्ष):-
स्वर्णः यशस्वी पाल (लखनऊ), रजतः ज्योति कुमारी (गौतमबुद्धनगर)।
जूनियर बालक काता (16-17 वर्ष):-
स्वर्णः आदित्य सिंह, रजतः राहुल सिंह (लखनऊ)।
जूनियर बालिका कुमिते (48 किग्रा से कम, 16-17 वर्ष)::-
स्वर्णः सपना (मथुरा), रजतः श्वेता (गौतमबुद्धनगर)।
जूनियर बालिका कुमिते कुमिते (53 किग्रा से कम, 16-17 वर्ष ):-
स्वर्ण: रिया चौहान (गाजियाबाद ), रजतः अंजना डागर (गौतमबुद्धनगर )।
जूनियर बालक कुमिते (55 किग्रा से कम, 16-17 वर्ष):-
स्वर्णः मो.सोहैल (शाहजहांपुर ), रजतः अरविंद पाण्डेय (गौतमबुद्धनगर )।
जूनियर बालिका कुमिते (59 किग्रा से कम, 16-17 वर्ष):-
स्वर्णः अंजली गौतम (आगरा), रजतःपूजा नागर (गौतमबुद्धनगर)।
जूनियर बालिका कुमिते (59 किग्रा से ज्यादा, 16-17 वर्ष):-
स्वर्णः सृष्टि (आगरा), रजतः दीक्षा पंत (कानपुर)।
जूनियर बालक कुमिते (61 किग्रा से कम, 16-17 वर्ष):-
स्वर्णः आकाश शुक्ला (आगरा), रजतः रोहित भाटी (गौतमबुद्धनगर)।
जूनियर बालक कुमिते (68 किग्रा से कम, 16-17 वर्ष):-
स्वर्णः अश्विनी (गौतमबुद्धनगर), रजतः विमलेश यादव (वाराणसी)।
अंडर-21 बालिका काताः-
स्वर्णः कृष्णा (आगरा), रजतः प्राची वर्मा (लखनऊ)।
अंडर-21 बालक काताः-
स्वर्णः अंकित चौरसिया, रजतः विवेक सिंह (दोनों लखनऊ)।
अंडर-21 बालिका कुमिते (50 किग्रा से कम):-
स्वर्णः तराना खान (गौतमबुद्धनगर), रजतः अंजली शर्मा (मथुरा)।