टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

दुश्मनों पर कार्रवाई करता है भारत तो कुछ लोग रोने लगते हैं : मोदी


लखनऊ : लोकसभा चुनाव के तहत प्रचार के लिए अमरोहा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा, ‘जब भारत ने दुश्मनों पर कार्रवाई की तो कुछ लोग रोने लगे। जब पाकिस्तान दुनिया के सामने एक्सपोज हो गया तो ये लोग पाकिस्तान के समर्थन में बोलने लगे।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बेहद भारतीय जनता पार्टी के प्रचार अभियान को धार दे रहे हैं। प्रदेश में पिछले दिनों मेरठ के बाद आज पीएम मोदी अमरोहा पहुंचे और विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इसके बाद वह सहारनपुर जाएंगे। पश्चिमी यूपी में पहले और दूसरे चरण की 16 सीटों के चुनाव को देखते हुए यह पीएम मोदी का दूसरा दौरा और तीसरी सभा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमरोहा के गजरौला में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता भी हैं। गजरौला में प्रधानमंत्री मोदी करीब एक घंटे मंच पर रहे। प्रधानमंत्री बनने के बाद भले ही वह पहली बार अमरोहा आ रहे हैं, बतौर स्टार प्रचारक मोदी दो बार अमरोहा में आ चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी गजरौला के ब्लाक क्षेत्र के गांव बस्तौरी में नेशनल हाईवे से सटे रिलायंस पैट्रोल पंप की बगल में पार्टी प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। कल देर शाम तक मंच, सभास्थल और हैलीपेड बनाने के कार्य को पूर्ण कर लिया गया था। छोटी-मोटी कमियों को सुधारने का कार्य देर रात तक जारी था। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने भी रैली स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। उनके साथ पूर्व एमएलसी डॉ हरि सिंह ढिल्लों इत्यादि भी रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करीब से देखने व सुनने के लिए दस हजार वीआइपी पास जारी किए गए। मंच पर बैठने वाले 42 वीवीआइपी के साथ ही कुल 50 वीवीआइपी पास जारी किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे, प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर प्रधानमंत्री की अगवानी की। मोदी को सुनने के लिए प्रदेशभर के नेता अमरोहा पहुंचे। मोदी व योगी के साथ मंच पर मौजूद रहने वालों में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, विधायक राजीव तरारा, महेंद्र सिंह खडग़वंशी, डॉ. कमल मलिक, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय कुमार, प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर, नगीना लोस क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. यशवंत सिंह व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गोला शामिल हैं। सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैराना लोकसभा क्षेत्र के कस्बा नानौता में भाजपा विजय संकल्प रैली की सभा को संबोधित करेंगे। सहारनपुर-दिल्ली पर टीचर सुलेख विहार कालोनी के मैदान पर होने वाली जनसभा के लिए मंच तैयार है। प्रधानमंत्री दोपहर करीब डेढ़ बजे सभास्थल के निकट बने हेलीपैड पर उतरेंगे और यहां से सीधे मंच पर जाएंगे। रैली के समन्वयक व भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री मोहित बेनीवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री अमरोहा में रैली को संबोधित करेंगे इसके बाद सहारनपुर के नानौता में जनसभा को संबोधित करेंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जहां प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जनपद के आला अधिकारियों व एसपीजी की टीम ने डेरा डाल रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के मद्देनजर आइजी शरद सचान, एसएससी दिनेश पी, जिला अधिकारी आलोक कुमार पांडेय व एसपीजी सहित तमाम विभाग के आला अधिकारियों ने बारीकी से निरीक्षण किया गया।

Related Articles

Back to top button