लखनऊ

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज सम्पन्न हुआ। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि पार्टी संगठन योजनानुसार दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 25 जुलाई को प्रारम्भ होकर आज 26 जुलाई को सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री श्री प्रकाश ने ‘‘पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान’’ विषय पर बोलते हुये कहा कि हमारी संगठन का गठन एवं विचारधारा को लेकर हुआ। ‘‘एकात्म मानववाद’’, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’’, पंच निष्ठा एवं भारत माता की यज यानि भारत को परम वैभव एवं गौरवशाली राष्ट्र बनाने के साथ-साथ सभी को सम्मानपूर्वक एवं बराबर जीने का अधिकार मिले के सिद्धांत पर आधारित है। समतायुक्त, शोषण मुक्त समाज की स्थापना, सर्वधर्म समभाव एवं मूल्य आधारित राजनीति सिद्धांत पर आधारित भारतीय जनता पार्टी का संगठन है। 26 जुलाई को प्रशिक्षण वर्ग में चार सत्र ‘‘वैचारिक अधिष्ठान’’, ‘‘भाजपा के नये आयाम’’, ‘‘हमारी कार्यपद्धति’’ एवं ‘‘आगामी कार्ययोजना’’ विषय रहे। इसके मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री प्रकाश जी, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी.एस. राठौर एवं
महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा रहे। प्रशिक्षण वर्ग के छह सत्र थे, प्रथम दिन 25 जुलाई को दो सत्र पार्टी का इतिहास एवं विकास तथा ‘‘नये भारत के निर्माण में हमारी भूमिका’’ विषय पर थे। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर एवं अवध क्षेत्र संगठन मंत्री प्रद्युम्न कुमार रहे। प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से अवध क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश तिवारी, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, पूर्व सांसद रामनारायण साहू पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव, विनोद जी, महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, अंजनी श्रीवास्तव, राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू, अशोक तिवारी, विवेक सिंह तोमर, घनश्यामदास अग्रवाल, सुनील मिश्रा, अनुराग मिश्रा अन्नू सहित महानगर पदाधिकारी, मोर्चो के अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक एवं मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button