लखनऊ

उपमुख्यमंत्री उ.प्र. डा. दिनेश शर्मा ने करायी भाजपा की सदस्यता

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की सदस्यता अभियान के अन्तर्गत उत्तर विधानसभा के बूथ संख्या 142 में उपमुख्यमंत्री उ.प्र. डा. दिनेश शर्मा ने महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के साथ भाजपा सदस्यता अभियान चलाया।

महानगर महामंत्री/सदस्यता अभियान प्रमुख पुष्कर शुक्ला ने बताया कि डा. दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के साथ उत्तर विधानसभा के मण्डल-3 में तकिया मुंशीगंज में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाकर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाये, सदस्य बनने वालों में प्रमुख रूप से मुस्लिम महिलायें भी रहीं। सदस्यता अभियान के दौरान उत्तर विधानसभा के विधायक डा. नीरज बोरा, महानगर उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, घनश्याम अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर, मण्डल अध्यक्ष अतुल अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button