
लखनऊ, 19 अगस्त, 2019। आरडीएसओ एवं महानगर कैम्पस ने सिटी मांटेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस में आयोजित इंटर कैम्पस कराटे प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 35-35 अंक अर्जित कर संयुक्त चैंपियन बने।
इस प्रतियोगिता के 25 किग्रा से कम भारवर्ग में आरडीएसओ कैम्पस के अक्षत यादव, 30 किग्रा भार वर्ग में गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के पार्थ शर्मा, 35 किग्रा भार वर्ग में महानगर कैम्पस के सम्यक राज चन्द्रा, 40 किग्रा एवं 45 किग्रा भार वर्ग में आरडीएसओ कैम्पस के अगस्त्य सिंह एवं हर्ष राणा, 50 किग्रा भार वर्ग में महानगर कैम्पस के विवान नौटियाल एवं 50 किग्रा से अधिक भार वर्ग में महानगर कैम्पस के रेवान छन्ना जीते।



