लखनऊ

पारदर्शी कराने हैं संगठन के चुनाव

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महागर के संगठन चुनाव की कार्यशाला छुन्नू लाल चैराहा कपूरथला के पास स्थिति श्याम सत्संग भवन में आयोजित की गयी। कार्यशाला में उपस्थित मण्डल चुनाव अधिकारी, मण्डल सहचुनाव अधिकारी एवं मण्डल अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि आज मण्डल चुनाव एवं सहचुनाव अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। आपको स्वच्छ एवं पारदर्शी चुनाव कराना है। वर्तमान में पार्टी के संगठन कार्य शैली में बहुत बदलाव आया है और हमें इस बदलाव के अनुसार चलकर संगठन की गतिविधियों को गति देना है। इससे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रदेश सदस्यता प्रमुख जे.पी.एस. राठौर ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये बूथ समिति एवं मण्डल समिति के चुनाव कराने की विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि 18, 19, 20, 21, 22 सितम्बर 2019 को बूथ समितियों के चुनाव सम्पन्न कराने हैं एवं 18-19 अक्टूबर 2019 को मण्डल कार्यसमिति के चुनाव कराने हैं। बूथ अध्यक्ष के चुनाव में प्राथमिक सदस्य मतदाता होंगे एवं मण्डल अध्यक्ष के चुनाव में बूथ अध्यक्ष मतदाता होंगे। सक्रिय सदस्य ही मण्डल या उसके ऊपर के पदाधिकारी बन पायेंगे और प्रयास यह हो कि सक्रिय सदस्य ही बूथ का अध्यक्ष हो। कार्यशाला को महानगर चुनाव अधिकारी सुब्रत पाठक और महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

कार्यशाला में महानगर सहचुनाव अधिकारी, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युम्न कुमार, उ.प्र. सरकार मे मंत्री स्वाती सिंह, राज्यसभा सदस्य अशोक बाजपेयी, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, डा. नीरज बोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, महानगर सदस्यता सत्यापन अधिकारी संतोष सिंह, कार्यशाला कार्यक्रम का संचालन कर रहे महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, महानगर सदस्यता प्रमुख पुष्कर शुक्ला, महामंत्री अंजनी श्रीवास्तव, राम अवतार कनौजिया, कार्यालय मंत्री पी.एन. सिंह सहित मण्डल अध्यक्ष, मण्डल चुनाव अधिकारी एवं सह चुनाव अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button