उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, चार की मौत, सहम गए लोग

एटा जिले के थाना मिरहची क्षेत्र में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में तेज विस्फोट हो गया। घटना में चार लड़कियों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। धमाका इतनी तेज था कि फैक्टरी के पास बने मकान भी ढह गए हैं। राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है। कस्बा मिरहची के मोहल्ला गड्ढा स्थित इस मकान में आतिशबाजी बनाई जा रही थी। मुन्नी देवी पत्नी लालाराम के नाम पटाखा फैक्टरी का लाइसेंस है। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे मकान में तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर तक सुनी गई। इसके बाद कई और धमाके हुए।

धमाकों की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। चारों ओर धुंआ ही धुआं छा गया। जब धुआं छटा तो मंजर देख लोग की रूह कांप गई। घटनास्थल पर दूर-दूर तक मांस के लोथड़े पड़े हुए थे। धमाकों से आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।
चार की मौत

मरने वालों में रंजनी पुत्री टाइगर, शीतल पुत्री चन्द्रपाल (16 वर्ष), सोनी पत्नी मुनीम और खुशीना हैं। जबकि माधुरी पुत्री चंद्रपाल, देवी पत्नी चन्द्रपाल, मुन्नीदेवी पत्नी लालाराम, नूतन पत्नी सिकंदर, मीरा देवी, रिषभ पुत्र नीरज बाबू, प्रतीक पुत्र टाइगर, पूजा सहित कई लोग घायल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और एसएसपी सहित कई अफसर मौके पर पहुंच गए है। राहत बचाव कार्य जारी है। बताया गया है कि पटाखा फैक्टरी में 15 से अधिक लोग मौजूद थे। इनमें कई बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

Related Articles

Back to top button