राष्ट्रीय

पाक की तरफ से हुई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद

नई दिल्‍ली : पाकिस्तान की तरफ से जम्‍मू के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया. पाकिस्‍तानी सेना द्वारा की गई इस फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया.

भारतीय सेना के प्रवक्‍ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्‍तानी सेना की तरफ से हो रही गोलीबारी का जवाब देते हुए नायक राजीव सिंह शेखावत शहीद हुए. शहीद राजीव सिंह शेखावत राजस्‍थान के जयपुर स्थित लुहाकना खुर्द गांव के रहने वाले थे. वह अपने पीछे पत्‍नी ऊषा शेखावत को छोड़ गए हैं.

भारतीय सेना की तरफ से बयान में कहा गया कि ‘नायक राजीव सिंह शेखावत एक बहादुर, प्रेरित और ईमानदार सैनिक थे. राष्ट्र हमेशा उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए उनका ऋणी रहेगा’.

Related Articles

Back to top button