अद्धयात्मजीवनशैली

मार्च महीने में जन्म लेने वाले लोग होते हैं हंसमुख और मिलनसार

ज्योतिष : शास्त्र के अनुसार मार्च महीने में जन्मे लोग घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं ये बातें बनाने में माहिर होते हैं। यह भी कह सकते हैं कि इनमें बोलने की अद्भुत क्षमता होती है। ये एक बेहतर वक्ता साबित होते हैं। ये प्रकृति प्रेमी होते हैं, इसलिए अधिकतर ऐसी जगहों पर वक्त बिताना पसंद करते हैं जहां पर्वत, नदियां, झरने प्राकृतिक वातावरण हो। मार्च माह में जन्म लेने वाले लोग कल्पनालोक में विचरण करते रहते हैं। इस कारण ये अच्छे लेखक, पेंटर, वक्ता हो सकते हैं। प्यार के मामले में मार्च में जन्में लोग खुशनसीब होते हैं। विपरीत लिंगी व्यक्तियों के प्रति इनका आकर्षण रहने के कारण कई रिलेशन बनाते हैं।

दिलफेंक किस्म के होते हैं और जिससे प्यार करते हैं उस पर बेतहाशा खर्च भी करते हैं। यह लोग जरूरत के वक्त दूसरों से पैसा उधार मांगना पड़ता है। मार्च में जन्में ज्यादातर लोग नशे और धूम्रपान के आदी हो जाते हैं। कुछ लोगों की निगाह दूसरों के धन-संपत्ति पर भी रहती है। टाइम मैनेजमेंट करने में ये अक्सर असफल रहते हैं।

Related Articles

Back to top button