उत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

ड्यूटी से नदारद डाक्टर होंगे बर्खास्त: स्वास्थ्य मंत्री

बस्ती। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा है कि लंबे अरसे से ड्यूटी से नदारद 800 डाक्टरों को जल्द बर्खास्त कर दिया जायेगा।
स्वास्थ्य मंत्री सिंह ने बुधवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार प्रदेश में डाक्टरों की कमी को दूर करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है।

इस क्रम में दो हजार नये डाक्टरों को भर्ती किया गया है। इन डाक्टरों की तैनाती प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों,उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर सीधे किया जायेगा जिससे नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने लगेगी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह बुधवार को औचक निरीक्षण करने बस्‍ती के जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने यहां व्यवस्था जांची। अस्पताल में गंदगी देखकर नाराजगी जताई और प्रमुख अधीक्षक को व्यवस्था में सुधार लाने की नसीहत दी। स्वास्थ्य मंत्री सबसे पहले ब्लडबैंक पहुंचे। उन्होंने एकत्र ब्लड की जानकारी ली। पैथालाजी में जांच की सुविधा से रुबरू हुए। एक्स-रे की जानकारी ली।

अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लगा था, इस पर एसआइसी से पूछताछ की, पता चला कि रेडियोलाजिस्ट छुट्टी पर हैं। इसलिए ताला लगा है। इसके बाद मंत्री इमरजेंसी वार्ड और ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। मरीजों से सुविधाओं की जानाकारी ली। (एनआरसी) पोषण पुर्नवास केंद्र में भर्ती कुपोषित बच्चों का हाल जाना।

Related Articles

Back to top button