स्वास्थ्य

रात को सोने से पहले न खाएं ये 12 चीजें, नींद के साथ सेहत की भी बज जाएगी बैंड

garlic-can-help-fight-lung-infection-54eebd4549512_lदस्तक टाइम्स/एजेंसी : खाने-पीने के कुछ नियम होते हैं। किसी भी समय कोई भी चीज खाना सेहत के लिए नुकसानदेह साबित होता है। इसी तरह सोने से पहले कुछ फूड खाने से परहेज रखना चाहिए, वरना नींद तो खराब होती ही है, साथ ही सेहत भी बिगड़ती है। जानिए रात को सोने से पहले क्या नहीं खाना चाहिए…

भूलकर भी सोने से पहले पास्ता न खाएं। इसमें बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट व कुछ ऐसे पदार्थ होते हैं, जो जल्दी नहीं पचते। ऐसे में रात को पास्ता खाने से कब्ज और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ज्यादा फाइबर युक्त सब्जियां न खाएं। जैसे पत्तागोभी, ब्रोकली, प्याज आदि। इनमें जल्दी नहीं पचने वाले फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इससे पेट फूलने की समस्या हो सकती है। ठीक से नींद भी नहीं आएगी।
चीज और बर्गर आदि खाने से बचें। काफी वसा होने के कारण रात को इनका पाचन ठीक से नहीं हो पाता है। इससे पेट से जुड़ी कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।स्नैक्स, चिप्स भी रात को खाना अवॉइड करें। इनमें अधिक मात्रा में मोनोसोडियम ग्लूटामेट होने से नींद नहीं आने की समस्या हो सकती है।
डार्क चॉकलेट खाना भी अवॉइड करें। इसमें कैफीन ज्यादा होता है। जिससे नींद ठीक से नहीं आती। फास्ट फूड खासतौर पर पिज्जा न खाएं। यह देर से पचता है। सोने से पहले पाचन तंत्र को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, तो सेहत संबंधी परेशानियां होना तय है। इसके अलावा पिज्जा में चिकनाई बहुत अधिक होती है। इसमें जो घटक होते हैं उनमें बहुत अधिक मात्रा में एसिड होता है, जिसके कारण हार्टबर्न का खतरा बढ़ जाता है।
 सोने से पहले ज्यादा वसायुक्त चीजें नहीं खानी चाहिए। जैसे नूडल्स आदि। इनमें हाई-कैलोरी होती है। नूडल्स में कार्बोहाइड्रेट बहुत अधिक मात्रा में होता है जो वसा में बदल जाता है। ऐसे में रात को नूडल्स खाने से पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। चटपटा और तीखा खाने से बचें। ऐसा भोजन रात को शरीर में पित्त बढ़ाता है।
सोने से पहले आइसक्रीम न खाएं। इसमें फैट और शुगर की मात्रा ज्‍यादा होती है, जिससे नींद आने में दिक्कत हो सकती है। टॉफी और कैंडी भी न खाएं। इनसे बॉडी को शुगर मिलता है, जिससे एनर्जी आती है। ऐसे में नींद में खलल पडऩा स्वाभाविक  है। लहसुन से पेट में गैस्ट्रिक समस्या हो सकती है। ऐसे में बेहतर है कि लहसुन रात के खाने में न खाएं। अजवाइन से बना भोजन भी खाने से बचें। अजवाइन एक प्रकार का प्राकृतिक मसाला है जिससे पेशाब बहुत ज्यादा आती है। यह काफी गर्म होती है। जिससे बार-बार प्यास लगती है। अब आप ही सोचिए रात को सोने से पहले अजवाइन खानी है या नहीं। 

Related Articles

Back to top button