7 अप्रैल का राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आप का दिन…

मेष — धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। घर का माहौल थोड़ा अशान्त हो सकता है। भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का निदान ढूँढने का प्रयास करेंगे। आपका मनोबल मजबूत रहेगा।
वृषभ — प्रिय मित्रों से फोन पर बात होगी। बौद्धिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन की समस्याओं का निदान होगा। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहने वाली है।
मिथुन — परिवार के लोगों का खास ख्याल रखना पड़ेगा। कफ सम्बन्धी समस्याओं से आज सावधान रहें। शरीर में थकान की अनुभूति होगी। गुस्से पर नियन्त्रण रखें। अजनबी लोगों के सम्पर्क में आने से बचें।
कर्क — स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। सोशल मीडिया में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। धर्म-कर्म में अच्छी खासी रुचि लेंगे। लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। जॉब में आपकी इज्जत बढ़ेगी।
सिंह — तनाव की स्थितियाँ बन सकती हैं। किसी से वायदा करने से बचें। नौकरी पेशा लोगों को अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं से अच्छी तरह से बात करें। दाम्पत्य जीवन में असहज स्थिति बनेगी।
कन्या — आपकी शारीरिक क्षमता में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। सैलरी में बढ़ोत्तरी होगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहने वाली है। मनोरंजन के कार्यों में रुचि लेंगे। जीवनसाथी का व्यवहार काफी अच्छा रहेगा।
तुला — घर की समस्याओं में वृद्धि होगी। जॉब में तकलीफ आ सकती है। आपसी सम्बन्धों में विश्वास की कमी रहेगी। अनजाने में हुयी गलती भारी पड़ सकती है। अनुभवी लोगों से सलाह लेकर कोई फैसले लें।
वृश्चिक — धन के लेन-देन में सावधानी रखें। आध्यात्मिक गतिविधियों जैसे योग और मेडिटेशन आदि में रुचि लेंगे। धैर्य और मेहनत दोनों का अच्छा संयोजन रहेगा। सरकारी कार्यों में जमकर रुचि लेंगे। भोग-विलास में वृद्धि होगी।
धनु — काफी मजबूती के साथ निर्णय लेंगे। वैवाहिक जीवन में तकलीफ बढ़ सकती है। किसी प्रोजेक्ट में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। प्रोफेशनल लाइफ काफी अच्छी रहेगी। गूढ़ विषयों के प्रति रुचि जागृत होगी।
मकर — किसी प्रिय जन से मुलाकात होगी। विदेशों से शुभ समाचार मिलेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा हो सकती है। मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा।
कुम्भ — सगे-सम्बन्धियों से रिलेशन मजबूत होंगे। बीमारियों में वृद्धि होगी। लोग आपके खिलाफ कड़वी बात बोल सकते हैं। मन में असन्तोष की भावना रहेगी। परिवार का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। अधिकारियों का व्यवहार थोड़ा अपमानजनक हो सकता है।
मीन — लव लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। लव लाइफ को लेकर बेहद संजीदा रहेंगे। अपने कार्यों को लेकर काफी आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पुराने गिले-शिकवे भूलने की कोशिश करेंगे।