अद्धयात्मफीचर्ड

27 अप्रैल का राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — अपने करियर की गति को लेकर थोड़े अधीर रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी। उत्पादन के कार्य से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कड़ी मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। उन्नत तकनीक को सीखने का प्रयास करेंगे।

वृषभ — आज की गयी मेहनत भविष्य में सफलता प्रदान करेगी। वरिष्ठ जनों का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी भावी योजनाओं और वित्तीय व्यवस्था का ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन में सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक गुणों का विकास होगा।

मिथुन — गलत संगत से हानि हो सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े कार्यों से थोड़े समय दूरी रखना उचित है। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की मांग कर सकता है। दोपहर के बाद से अनिश्चित रूप से लाभ होने की सम्भावना है। किसी बात को लेकर असुविधा हो सकती है।

कर्क — दोपहर तक का समय अनुकूल रहेगा। लेकिन उसके बाद कुछ समस्यायें आ सकती है। अपने राज गुप्त रखें। कारोबार में जोखिम उठाने से बचें। सेहत को लेकर सचेत रहना हितकर होगा।

सिंह — कार्यस्थल में परिवर्तन हो सकता है। व्यापार में लाभकारी स्थितियाँ उत्पन्न होंगी। पुलिस और रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों का सम्मान होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में नये प्रयोग हितकारी साबित होंगे।

कन्या — परिवार का माहौल काफी शुभ रहने वाला है। लोग आपके व्यक्तित्व से काफी आकर्षित रहेंगे। सत्संग में मन लगेगा। धार्मिक साहित्य पढ़ने की इच्छा जागृत होगी। पिता का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

तुला — पारिवारिक हित में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। सुबह किसी बात को लेकर खिन्न हो सकते हैं। जिद्दी रवैये से नुकसान ही होगा। कीमती वस्तुओं को लेकर सजग रहें। घर में आराम से समय परिवार जनों के साथ बितायें और उनकी भावनाओं को महत्व दें।

वृश्चिक — अपने रिश्तों में दूरियाँ न बढ़ने दें। रोगों को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। जरूरी कार्य दोपहर से पहले निपटाना उचित होगा। कोई अजनबी अपमानित भी कर सकता है। असावधानी पूर्वक किया गया निवेश धन की समस्या खड़ी कर सकता है।

धनु — आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी से आज धन उधार न लें। आज घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। कड़वे वचन किसी से न बोलें। लव लाइफ सुखदायी रहने वाली है।

मकर — अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुये महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर लेंगे। शत्रु अपनी योजना में असफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त करने की चेष्टा रहेगी। दाम्पत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा।

कुम्भ — अपनी कमजोरी को लोगों के सामने व्यक्त न होने दें। कार्यक्षेत्र में अलग-थलग पड़ने की आशंका है। स्वयं पर भरोसा रखें। मानसिक रूप से ज्यादा आक्रामक होना ठीक नहीं। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

मीन — दिन नये अवसरों को लेकर आया है। कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। लोग आपकी भरपूर मदद करेंगे। पुरानी किसी मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। पारिवारिक दिक्कतों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। भाई-बहन आपकी बहुत इज्जत करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button