अन्तर्राष्ट्रीय

स्थायी भविष्य के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण : बान

roसंयुक्त राष्ट्र (एजेंसी)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने सोमवार को शांति और विकास को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका पर रोशनी डाली और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से विज्ञान की शक्ति का अच्छाई के लिए इस्तेमाल करने का आग्रह किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक  इंटरनेशनल वीक ऑफ साइंस एंड पीस के  अवसर पर उन्होंने अपने संदेश में कहा  ‘‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी जलवायु परिवर्तन से लेकर लोक स्वास्थ्य  खाद्य सुरक्षा से लेकर साफ सफाई  निशस्त्रीकरण से लेकर आपदा की तैयारी में शांति और प्रगति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।’’उन्होंने कहा  ‘‘हम पहली पीढ़ी हैं  जिसके पास अत्यधिक गरीबी दूर करने के लिए ज्ञान और साधन मौजूद है।’’अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के दिन लोगों के बीच विज्ञान और शांति के बीच के संबंध के प्रति जागरूकता फैलाने और इस पर अकादमिक स्तर पर परिचर्चा को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 25 साल पहले एक प्रस्ताव पारित कर प्रत्येक वर्ष 11 नवंबर के दिन इंटरनेशनल वीक ऑफ साइंस एंड पीस मनाने की घोषणा की थी।  मून ने कहा  ‘‘गरीबों के समर्थकों के अध्ययन को बढ़ावा देने की मुख्य चुनौती छोटे किसानों जैसे विश्व के अत्यधिक गरीब और कमजोर लोगों की जरूरत पर ध्यान देना है। सूचना प्रौद्योगिकी के लिए डिजिटल अंतर को कम करना और विज्ञान  प्रौद्योगिकी  इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में नौकरी के लिए बेहतर तरीके से प्रशिक्षण दिए जाने के संबंध में शिक्षा का विस्तार भी अनिवार्य है।’’

Related Articles

Back to top button