अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल, 23 जून 2020: जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष — दिन सामान्य तौर पर अच्छा बीतेगा। जॉब में आपकी पकड़ मजबूत होगी। दूसरों की भलाई में अपने हितों का त्याग न करें। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। अपने मन पर नियन्त्रण रखना उचित होगा। अनचाहे कार्य करने पड़ सकते हैं।

वृषभ — अपेक्षित कार्य समय पर पूरे हो जायेंगे। कई दिनों से चली आ रही मानसिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी। यात्रा सफलता प्रदायक रहेगी। आशानुकूल स्थानान्तरण होने के योग बन रहे हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।

मिथुन — कोई चलता हुआ कार्य अवरुद्ध हो सकता है। सहकर्मियों के साथ अपनी गुप्त बातें शेयर न करें। दोपहर के बाद कोई अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। कानूनी मामलों में फँसने से बचें। महिलाओं को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये।

कर्क — धैर्यवान होकर कार्य करना आपके लिये बेहतर होगा। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। विदेश में कारोबार कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। नई योजना बन सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं।

सिंह — कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों को समस्या हो सकती है। बुरे स्वप्न आने से दिन खराब हो सकता है। व्यवसायिक गतिविधियों में अवरोध आ सकता है। कार्यों में विलम्ब होने से चिड़चिड़ाहट हो सकती है। जॉब का माहौल सामान्य रहेगा।

कन्या —  विवाह में आ रही अड़चन दूर हो सकती है। अपनी क्षमता और योग्यता का बखूबी प्रयोग अपने कार्य में कर पायेंगे। किसी पुरानी रुकी हुयी परियोजना के शुरू होने से मन हर्षित रहेगा। मित्रों के साथ सम्बन्ध गहरे होंगे।

तुला — शुभ कार्यों में देरी न करें। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। काम का दबाव आपके मुखमण्डल पर साफ दिखायी देगा। अपनी व्यवहार कुशलता से बिगड़ती स्थिति को सम्भाल लेंगे। अच्छे अवसरों को पहचानने में चूक न करें।

वृश्चिक — प्रतिद्वंदी पराजित होंगे। जॉब में स्थानान्तरण जैसी स्थितियाँ बन सकती है। उच्चाधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। नयी ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। धर्म और अध्यात्म में मन लगेगा।

धनु — वर्तमान परिस्थितियों के कारण मन व्यथित हो सकता है। शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों को पनपने न दें। किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। महत्वपूर्ण अभिलेखों को सम्भाल कर रखें, क्योंकि आपको इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।

मकर — शारीरिक क्षमता में वृद्धि होगी। परिस्थितियों का सही आकलन करने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी को करियर में बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। दिन रोमांटिक और प्रसन्नता से युक्त रहेगा।

कुम्भ — किसी रोग से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य लाभ हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। धैर्य और संयम से काम लें और अनुकूल अवसरों का लाभ उठायें। नयी नौकरी ढूँढना चाह रहे हैं तो दिन आपके लिये बेहतरीन रहेगा।

मीन — आपका व्यवहार लव पार्टनर को आहत कर सकता है। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। नौकरी और कारोबार में लाभ हो सकता है। मनचाही सफलता न मिलने से उत्साह में कमी आयेगी। साहित्य और कला की तरफ आकर्षित रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button