घर-घर पहुंचेगा सहारा की मोबाइल क्यू शाप

लखनऊ (दस्तक ब्यूरो)। शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं के घर घर पहुंचने और गुणवत्तायुक्त उत्पाद देने के लिए सहारा क्यू शाप ने आज मोबाइल शाप की शुरुआत की प्रथम चरण में पांच राज्यों के लिए 181 मोबाइल शाप की शुरुआत की गई है । इस मौके पर सहाराश्री सुव्रत राय सहारा ने कहा कि उनका यह प्रयास व्यवसाय के लिए नहीं मिशन के लिए है । उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से वह द्वितीय और तृतीय श्रेणी केशहरों के उपभोक्ता तक सीधे पहुंच सकेंगे । उन्होंने कहा कि एक माह में इस कार्य के लिए अधिकारी वर्ग में27००० कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे जायेंगे जबकि अगले ढाई वर्ष में इस प्रोजेकट से जुडकर ढाई लाख लोगों को रोजगार मिलेगा और उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त उत्पाद । श्री राय ने बताया कि मोबाइल शाप में स्टाक मैनेजमेंट से लेकर ग्राहकों को बिलिंग तक की पूर्ण कार्यप्रणाली आटोमेशन सुविधा से होगी। उन्होंने बताया कि अभी 13 राज्यों के 425 शहरों में हमारे 1०57एकसकलूसिव स्टोर्स हैं । उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2०13..14 के अंत तक 5०० मोबाइल शाप और दस हजार रिटेल खोलने का है जबकि 2०15 तक 3० हजार स्टोर्स खोलने का लक्ष्य रखा गया है । पाहले चरण में दिल्ली. उत्तर प्रदेश. हरियाणा. राजस्थान और बिहार में ग्राहकों को सेवा दी जाएगी । उन्होंने कहा कि एफएमसीजी सेकटर में इस प्रकार का यह पहला रिटेल माडल है । मोबाइल शाप के माध्यम से सहारा कयू शाप अपने उपभोक्ताओं को उनकी दैनिक आवश्यकताओं की दूर दराज के क्षेत्रों तक उपलव्ध कराएगा ।



