अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल, 24 जून 2020: जानिये आज किस राशि का शुभ रहेगा दिन…

मेष — परिवार जनों का व्यवहार सन्तुलित रहेगा। दोपहर के बाद आपको किसी मीटिंग में भाग लेना पड़ सकता है। रिश्तेदार आपसे आर्थिक सहायता की माँग कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है। सम्पत्ति का क्रय-विक्रय कर सकते हैं।

वृषभ — पुराने विवादों का निपटारा कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। कारोबार में नयी तकनीक का प्रयोग कर सकते हैं। विदेशों में उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिये दिन अनुकूल है। मन उत्साहित और प्रसन्न रहेगा।

मिथुन — सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। दोपहर के बाद कार्यक्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा। आर्थिक रूप से दिन बेहतरीन रहेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनन्द उठायेंगे। अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने की सोच सकते हैं।

कर्क — मानसिक रूप से काफी सक्रिय होंगे। परिवार के छोटे सदस्यों की कुछ चिन्ता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। कोई बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है। दूसरे लोगों की अनावश्यक सलाह न लें।

सिंह — परिस्थितियों में अचानक से बदलाव आ सकता है। करियर में कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। घर का माहौल शान्त रखने का प्रयास करें। किसी मित्र की बात बुरी लग सकती है।

कन्या —  नयी सम्भावनाओं को अवसरों के रूप में बदल सकते हैं। कुछ नया सीखने की इच्छा जागृत होगी। आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है। परिजनों का भाव बहुत ही अच्छा रहेगा। कारोबार का विस्तार करने में सफल रहेंगे।

तुला — व्यापार में लाभ मिल सकता है। नयी आर्थिक योजना बना सकते हैं। परिवार का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। उच्चाधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

वृश्चिक — महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर उत्साहित रहेंगे। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। लोन से जुड़े मामलों को आज निपटाने का प्रयास करेंगे। पिता के साथ गम्भीर वार्तालाप कर सकते हैं। नैतिकता पूर्ण व्यवहार करें।

धनु — स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। अनर्गल आरोप लग सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को आज शुरू न करें। आपके स्वभाव में क्रोध और तनाव रहेगा। व्यवसाय में इच्छित अनुबन्ध न मिलने से निराश हो सकते हैं।

मकर —  जीवनसाथी का आज बहुत सहयोग मिलेगा। प्रेम और स्नेह की भावना बढ़ेगी। कठिन मामलों को सुलझा लेंगे। कारोबार में नये अनुबन्ध मिलने से उत्साहित रहेंगे। लोग आपके व्यक्तित्व से काफी प्रभावित रहेंगे।

कुम्भ — भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी आनन्ददायक रहेगा। परिवार के लोगों का समर्थन प्राप्त होगा। आपका व्यक्तिगत जीवन काफी अच्छा रहेगा। जॉब में आपको नये काम मिल सकते हैं।

मीन — कार्यस्थल पर आपका महत्व बढ़ेगा। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। नये घर का विचार बना सकते हैं। परिवार के साथ काफी अच्छा समय बीतेगा। भविष्य को लेकर कुछ आशंकित हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button