अपराधराज्य

गुजरात के नडियाद में लाखों रुपये का गांजा बरामद

गांधीनगर : गुजरात में खेड़ा जिले के कठलाल क्षेत्र में विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम ने लाखों रुपये का गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 47 पर मिर्जापुर गांव के निकट एक होटल के सामने रविवार को सड़क किनारे खड़े ट्रक की तलाशी ली गयी।

इस दौरान ट्रक से 22 बोरियों में रखे 198 पार्सलों में कुल 405 किलोग्राम गांजा जब्त कर लिया गया। जब्त गाजे की कीमत 40 लाख 50 हजार रुपये आंकी जा रही है। इस सिलसिले में ट्रक चालक तन्वीर हुसेन को पकड़ लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button