ब्रेकिंगराज्य

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में चलती बस में लगी आग, 5 यात्री जिंदा जले

चित्रदुर्ग/बेंग्लूरू : कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में आज सुबह विजयपुरा से बेंग्लूरू जा रही प्राइवेट बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में जिंदा जलकर 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 27 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना चित्रदुर्ग जिले के नेशनल हाइवे पर हुई है।मिली जानकारी के अनुसार निजी बस में 32 यात्री सवार थे और जिले के नेशनल हाइवे 4 पर केआर हल्ली के पास आग लग गई। इस घटना में 5 यात्रियों की मौत हो गयी। मरने वालों में दो बच्चों के साथ एक महिला भी शामिल है।

निजी बस के इंजन में कोई खराबी हुई। इस वजह से यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है और कई यात्री घायल भी हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर एसपी राधिका पुलिस बल के साथ पहुंचीं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीक के जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Related Articles

Back to top button