दिल्लीराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

जन्मदिन मुबारक: पीएम ने दी सीएम को जन्मदिन की बधाई

नयी दिल्ली (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रविवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री केजरीवाल का आज 52वां जन्मदिन है।

श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ जीवन और लंबे आयु की कामना करता हूं।”

कौन है अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल एक बार दिल्ली के मुख्यमंत्री है। 16 फरवरी 2020 को अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।  दिल्ली में लगातार 3 बार तक मुख्यमंत्री बने रहना कोई आसान बात नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के सिवानी में हुआ था। इनके पिता गोविंद राम केजरीवाल इंजीनियर थे और गोविंद राम जिंदल स्ट्रिप्स में बतौर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर काम करते थे। एक साधारण परिवार के मुखिया गोविंद राम के तीन बेटे और बेटियां हैं। अरविंद केजरीवाल के माता का नाम गीता देवी है।

Related Articles

Back to top button