उत्तर प्रदेशफ़र्रूख़ाबादब्रेकिंग

उप्र : फर्रुखाबाद में 40 गांव बाढ़ से प्रभावित

गंगा का पानी बढ़ने से आई बाढ़

फर्रुखाबा, 24 अगस्त दस्तक टाइम्स (दिलीप कटियार)। उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ़ से बेहाल हैं। उन्हीं में से फर्रुखाबाद एक है। यहां गंगा का जलस्तर बढ़ने से अमृतपुर और कायमगंज तहसील क्षेत्र के 40 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। खासतौर पर इन गावों के किसानों की मुश्किलें बढ़ती चली जा रही हैं। क्योंकि दूर-दूर तक खड़ी इनकी तैयार फसल बाढ़ में पानी में बर्बाद हो गई है। इन गावों में 20498 की आबादी है। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के उपचार के लिए 13 मेडिकल टीमें गठित की गई हैं। 52 बाढ़ चौकियां और 24 बाढ़ शरणालय भी बनाए गए हैं।

नरौरा बांध से गंगा में लगातार अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने से जलस्तर कम नहीं हो रहा है। तीन दिन से गंगा का जलस्तर 136.90 मीटर पर बह रहा है। आज 1 लाख 69 लाख 117 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया। गंगा में आई बाढ़ से तटवर्ती गांवों में पानी भरा हुआ है। गांव हरसिंहपुर कायस्थ में ग्रामीणों के आवागमन के लिए को दो नाव लगी हैं।


जो ग्रामीणों के लिए कम हैं। नाव के अभाव में गांव में खासी, बुखार व अन्य बिमारियों से ग्रसित ग्रामीण दवा लेने जाने को रास्ता पार नहीं कर पाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य टीम भी इन गांवों में अभी तक नहीं गई है। खाने को राहत पैकेट भी नसीब नहीं हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button