अन्तर्राष्ट्रीय

श्रीलंका पर दबाव बनाए अंतरराष्ट्रीय समुदाय : एमनेस्टी

amnestनई दिल्ली (एजेंसी)। श्रीलंका में मानवाधिकार संकट को हल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उस पर दबाव बनाए रखना चाहिए। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने सोमवार को यह कहा है।  एमनेस्टी इंटरनेशनल महासचिव कार्यालय के निदेशक स्टीव क्रावशाव ने कहा कि श्रीलंका को राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन के आयोजन पर पछतावा हो सकता है क्योंकि यह उसके लिए बड़ी जनसंपर्क विफलता साबित हुआ है। अधिकांश ध्यान श्रीलंका के भयावह मानव अधिकार रिकार्ड पर केंद्रित था। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने अब चुनौती श्रीलंकाई सरकार पर इस दबाव को कायम रखने की है। क्रावशाव ने कहा कि जो भी लोग युद्ध अपराध के दोषी हैं  उनको दंडित किया जाना चाहिए और पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीलंका को राष्ट्रमंडल की मानव अधिकार निगरानी संस्था का सदस्य बनाने से देश में मानवाधिकार संकट को हल करने की दिशा में विफलता स्पष्ट है।

Related Articles

Back to top button