उत्तराखंडराज्यराष्ट्रीय

कमीशनखोरी के विरोध में उक्रांद ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

पौड़ी, 21 जनवरी (दस्तक ब्यूरो)। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने विकास कार्यों में कमीशनखोरी, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने गुरुवार को राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और राज्य सरकार का पुतला भी फूंका।

इस मौके पर उक्रांद के केंद्रीय संगठन महामंत्री सुरेश चंद्र जुयाल ने कहा कि राज्य सरकार ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दे रही है। सरकार रोजगार देने के बजाय युवाओं से रोजगार छीन रही है। योजनाएं उद्योगपतियों के लिए बनाई जा रही हैं। जुयाल ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी हुई है। सत्तापक्ष के विधायकों पर उन्हीं की पार्टी के जिम्मेदार व्यक्ति कमीशनखोरी का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।

  1. देशदुनियाकीताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंorgके साथ।
  2. फेसबुकपरफॉलोंकरने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपरपरफॉलों करनेके लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथहीदेशऔर प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलकेलिए: https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी भेजा। पुतला  दहन करने वालों में मनमोहन पंत, संजय ढौंडियाल, दरबान सिंह रावत, विपिन रावत, मनवर सिंह, दर्शन सिंह रावत आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button