मनोरंजन

बर्थडे स्पेशल (6 फरवरी) : लाखों दिलों पर राज करती हैं ‘साकी गर्ल’ नोरा फतेही

बर्थडे स्पेशल (6 फरवरी) : लाखों दिलों पर राज करती हैं 'साकी गर्ल' नोरा फतेही

मुंबई : लाखों दिलों पर राज करने वाली नोरा फतेही (Nora Fatehi) आज अपना 28 वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड में ‘साकी साकी’ और ‘दिलबर दिलबर’ से पहचान बना चुकी नोरा का जन्म 6 फरवरी,1992 को हुआ था।

उन्होंने बॉलीवुड में साल 2014 में आई फिल्म ‘रोअरः टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह साउथ की कई फिल्मों में नजर आई,लेकिन पहचान उन्हें’ बिग बॉस 9 ‘ का हिस्सा बनने के बाद मिली। इसके बाद 2016 में एक और रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में Nora Fatehi ने डांस का अपना टैलेंट दिखाया। इस शो में नोरा ने अपनी खूबसूरत अदाओं और डांस से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप तो छोड़ी साथ ही उन्होंने कई फिल्मी हस्तियों का ध्यान भी आकर्षित किया।

इसके बाद नोरा फतेही को कई म्यूजिक एल्बम्स और फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। नोरा फतेही हिंदी के अलावा मलयालम और तेलगु फिल्मों में भी अभिनय करती नजर आई।

  1. क्रेजी कुक्कड़ फैमिली
  2. टेम्पर
  3. मिस्टरएक्स
  4. डबल बैरल
  5. बाहुबली: द बिगिनिंग
  6. शेर, लोफर
  7. रॉकी हैंडसम
  8. माई बर्थडे सॉन्ग
  9. सत्यमेव जयते
  10. कयाकमुल कोजुनि
  11. भारत
  12. स्ट्रीट डांसर

लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के ‘दिलबर’ गाने से मिली।

फिल्म के इस गाने में Nora Fatehi ने अपने डांस मूव्स से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया। इसके बाद नोरा कई फिल्मों में आइटम नंबर करती नजर आईं। उनकी पिछले साल रिलीज फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ में उन पर फिल्माया ‘गर्मी’ गाना भी दर्शकों को काफी पसंद आया। नोरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी डांसिंग वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। देश-विदेश में नोरा के चाहनेवालों की संख्या लाखो में है। नोरा जल्द ही फिल्म ‘भुज द प्राइड’ में भी अभिनय करती नजर आयेंगी।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े:— भारत गौरवशाली राष्ट्र है, हम खुद सुलझा सकते हैं अपनी समस्याएं : लता मंगेशकर 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button