राज्य

उत्तरी दिल्ली नगर निगम में नियुक्त विशेष शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने आज निगम में नियुक्त पात्र विशेष शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। उन्होंने बताया कि, दिव्यांग, विशेष बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में पहले से ही 139 विशेष शिक्षक नियुक्त और कार्यरत हैं।

हालांकि, नियुक्ति के लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड से उत्तरी दिल्ली नगर निगम को विशेष शिक्षक (प्राथमिक) के 15 डोजियर प्राप्त हुए हैं, जिनमें से योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र आज सौंपे गए हैं।

नियुक्ति पत्र पाने ने बाद सभी शिक्षकों ने महापौर व अन्य अधिकारियों का धन्यवाद किया और इस मौके पर खुशी जाहिर की। वहीं शिक्षा समिति अध्यक्ष आलोक शर्मा ने बताया कि, 12 विशेष शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया है और इन सभी टीचरों को स्कूल भी एलॉट कर दिए गए हैं। काफी लंबे वक्त से परेशान थे और महापौर का धन्यवाद देना चाहूंगा।

Related Articles

Back to top button