उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

मोदी सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर जनता को दिया दीवाली गिफ्ट, कल से 5 रुपए पेट्रोल और डीजल 10 रुपए सस्ता मिलेगा

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने जनता को दीवाली का तोहफा दे दिया है। सरकार ने दीपावली की पूर्व संध्या पर आज रात अपने महत्वपूर्ण आदेश में पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटाैती की घोषणा की। इस घोषणा के साथ कल से पेट्रोल और डीजल के रेट कम हो जाएंगे। सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 5 और डीजल में 10 रुपए की कटाैती की है।

पेट्रोल में 5 रुपए और डीजल में 10 रुपए की कटाैती होगी यानि आपको कल दोनों पेट्रो पदार्थ सस्ते मिलेंगे। दरअसल काफी समय से पेट्रोल डीजल के रेट में काफी बढो़तरी हो रही थी और रोज कीमतों के उछाल से केंद्र सरकार पर जनता निशाना साध रही थी। देश के कई राज्यों में तो 100 रुपए प्रति लीटर से भी अधिक पेट्रोल के दाम हो गए थे। डीजल भी 100 के पास पहुंच गया था।

Related Articles

Back to top button