जीवनशैली

ये है भारत का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन, जहां मिलेगा खूबसूरती का नजारा

डेस्क: अगर आप भारत के खूबसूरत हिल स्टेशन घूमना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे जहां आपको सबसे बेहतर खूबसूरती का नजारा मिलेगा। इस जगह पर जाने के बाद आप यहां की खूबसूरती में खो जायेंगे। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।

धर्मकोट:
हिमालय की पहाड़ियों पर बसा धर्मकोट बेहद शांत और सुदंर इलाका है। यह भारत के सभी खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक हैं। इस गांव की आबादी भी बेहद कम है। घूमने के साथ-साथ यहां हर्बल चाय की चुस्की आपको हमेशा याद रहेगा। साथ ही यहां का फेमस पास्ता खाना ना भूले। 2 दिन की छुट्टियों के लिए ये भी एकदम परपेक्ट जगह है।

मदिकेरी:
साउथ इंडिया का मदिकेरी हिल स्टेशन प्राकृतिक नजारों,खूबसूरत पहाडियों और सुहावने मौसम के लिए जानी जाने वाली यह जगह हर किसी का मन अपनी और आकर्षित करती है। मदिकेरी समुद्रतल से 1525 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। यहा के सुंदर बागान देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। यहां आपको खूबसूरती का नजारा देखने को मिल सकता हैं।

लैंसडाउन:
उत्तराखंड के गढ़वाल में बसा लैंसडाउन दुनिया के खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक हैं। यहां आप घूमने के साथ-साथ ट्रैकिंग, बाइकिंग जैसे एडवेंचर का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा यहां देखने के लिए मेमोरियल और रेजिमेंट म्यूजियम और सनसेट पाॅइंट जैसी मजेदार जगहें भी हैं।

डलहौजी:
डलहौजी हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित हिल स्टेशन है। यहां का मौसम इतना सुहावना है कि इस जगह से आपको प्यार हो जाएगा। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर अपनी छुट्टियां सुकून से बिताना चाहते हैं तो यह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट जगह है।

शोघी:
शिमला-अंबाला हाइवे के बीच में स्थित इस छोटे से हिल स्टेशन में जाने के बाद आपका मन खुश हो जाएंगे। ट्रेकिंग और बर्ड वाॅचिंग के लिए यह बिल्कुल परफेक्ट जगह है। यहां आपको खूबसूरती का नजारा देखने को मिल सकता हैं।

Related Articles

Back to top button