जीवनशैली

मीठा काम का अचार बनाने की जानें रेसिपी

आज कल कच्चा आम मिलना शुरू हो गया है। लोग इससे तरह-तरह के अचार बनाना पसंद करते हैं। आज हम कच्चे आम का मीठा अचार बनाते है। वैसे आम का मीठा अचार भी कई तरह से बनाया जाता है। इसे गुड़ या फिर चीनी से बनाया जाता है। आइये बनाते है टेस्टी आम का मीठा अचार-

बनाने का सामान:-

1 किलो कच्चा आम
आधा किलो गुड़
100 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
100 ग्राम सौंफ
थोड़ा सा सिरका
100 ग्राम जीरा
स्वादानुसार नमक

बनाने का तरीका:-

सबसे पहले कच्चा आम को अच्छे से धोकर छिल लेंगे। आप चाहे तो बिना छिले भी बना सकते हैं। इसके बाद इन्हें 7-8 छोटे-छोटे टुकड़े में काट लेंगे और इसे थोड़ी देर धूप में रख देंगे। वहीं दूसरी ओर सौंफ और जीरा को तवा में भून लें। अब गुड़ की चाशनी बनाएं। इसके लिए एक कढ़ाई या पैन में पानी और छोटे-छोटे टुकड़े किए हुए गुड़ डालेंगे। इसे उबाल आने देंगे। जब ये थोड़ा गाढ़ा हो जाएगा तो इसमें जीरा, सौंफ, नमक, लाल मिर्च पाउडर और कच्चा आम के टुकड़े डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे। अब इसे थोड़ी देर पकने देंगे।

Related Articles

Back to top button