पंजाब

पंजाब में कांग्रेस का सीएम पद के सर्वे पर चन्नी बने पहली पसंद, सिद्धू पिछड़े

चंडीगढ़: पंजाब में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बल ही सतारूढ़ हो पर अब सीएम चेहरे को लेकर यहां तूफान छिड़ा है। इस बीच कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चेहरे के लिए एक सर्वे कराया था इस सर्वे में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पहली पसंद के साथ बहुत आगे चल रहे हैं। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ इस सर्वे में पार्टी उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं और सांसदों की राय ली गई। ताकि नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी के बीच मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर विवाद से बचा जा सके।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए फ़ोन के माध्यम से लोगों की राय ले रही है। पार्टी का लक्ष्य है कि अगले 3-4 दिनों में क़रीब डेढ़ करोड़ लोगों से राय दर्ज करायी जाए। ऐसे में पार्टी पंजाब से राज्यसभा और लोकसभा सांसदों से भी संपर्क कर रही है, ताकि यह लोग मुख्यमंत्री चेहरे की दौड़ में शामिल दोनों नेताओं पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकें।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी यह प्रयास इसलिए कर रही है ताकि मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की प्रक्रिया पारदर्शी हो और जो भी व्यक्ति सर्वे में पराजित हो वो परिणाम को स्वीकार करे। हालांकि चन्नी और सिद्धू ने राहुल गांधी को आश्वासन दिया है कि जिसे भी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया जाएगा, उसकी दूसरा व्यक्ति सहायता करेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 6 फरवरी को पंजाब का दौरा करेंगे।

ऐसे में राहुल गांधी कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम से पर्दा उठा सकते हैं। राहुल गांधी ने 27 जनवरी को पंजाब के अपने दौरे के दौरान ऐलान किया था कि कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरे के साथ उतरेगी और इस पर फैसला पार्टी कार्यकर्ताओं से सलाह के बाद लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button