![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2022/02/Jeera-water.jpg)
हम सभी यह जानते है कि हमारे शरीर में सबसे ज्यादा पानी होता है। पानी की कमी के कारण हम कई तरह के गंभीर बीमारियों से घिर सकते है। पानी हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है और पानी के बिना हमारा जीवन असम्भव है। हम पानी के बिना ज्यादा देर तक रह सकते। आज हम आपको एक ऐसे पानी के बारें में बता रहे है जिसके सेवन से आप अपनी कई तरह कि गंभीर समस्याओं से छुटकारा पा सकते है।
हम बात कर रहे जीरे की पानी की, इस पानी के नियमित रूप से सेवन करने से आप कई तरह की गंभीर बीमारियों से बच सकते है और साथ ही आप अपनी कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पा सकते है। जीरे का इस्तेमाल लोग रसोई घर में खाना बनाने मे करते हैं। जीरे को सब्जियों में डालने से सब्जी का स्वाद दोगुना हो जाता है। लेकिन आपको यह जानकर बहुत हैरानी होगी कि जीरे का पानी के सेवन से शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
खाली पेट में जीरे का पानी पीने से पेट की चर्बी कम होती है और साथ ही यह पेट से जुडी गंभीर समस्याओं को खत्म करता है। इससे कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से निजात मिलता है। सुबह पहले खाली पेट जीरे का पानी पीने के सेवन से यह हमारे शरीर की कई तरह की बीमारियों को दूर कर देता है। इससे हमारे चेहरे पर निखार बढता है और साथ ही ब्लड शुगर भी कंट्रोल होता है। इस पानी का नियमित रूप से सेवन करने से बालों का टूटना भी कम हो सकता है ओर साथ ही पाचन क्रिया भी बहुत मजबूत होती है।