मनोरंजन

दिशा के इंटेंस वर्कआउट वीडियो से फैंस के उड़े होश

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने 80 किलो की रैक पुल एक्सरसाइज करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है। दिशा ने अपने इंटेंस वर्कआउट वीडियो से फैंस के होश उड़ा दिए हैं। दिशा का ये दमदार वीडियो देखने के बाद टाइगर श्रॉफ अपनी लेडीलव से काफी इंप्रेस दिखे। टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी को वंडर वुमन का टैग दे दिया है। शेयर किए गए वीडियो मे दिशा पाटनी हैवी वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज कर रही हैं।

दिशा पाटनी 80 किलो रैक पुल करती दिख रही हैं। बता दें रैक पुल एक्सरसाइज लोअर बैक को मजबूत करने के लिए होती है। दिशा का ये वीडियो देख आप भी उनके कायल हो गए होंगे। दिशा के इस वर्कआउट वीडियो पर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने कमेंट करते हुए लिखा- बीस्ट। टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ बोलीं- तुम फायर हो। अब टाइगर का कमेंट तो बनता ही था।

उन्होंने लिखा वंडर वुमन। इसके साथ एक्टर ने फायर और क्लैप इमोजी बनाया। दिशा पाटनी ने फैंस की भी बोलती बंद कर दी है। लोग फायर इमोजी पोस्ट कर रिएक्ट कर रहे हैं।वैसे ये पहली बार नहीं है जब दिशा पाटनी ने फैंस को अपने वर्कआउट रिजीम से चौंकाया हो। दिशा पाटनी और उनके रयूमर्ड बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ दोनों फिटनेस फ्रीक हैं।

Related Articles

Back to top button