मनोरंजन

कार एक्सीडेंट के बाद मलाइका अरोड़ा की सेहत में सुधार, बहन अमृता ने दिया हेल्थ अपडेट

मुंबई: शनिवार की दोपहर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का एक कार एक्सीडेंट हो गया, जब वह पुणे में एक फैशन इवेंट से लौट रही थीं। रिपोर्टों के अनुसार, 48 वर्षीय अदाकारा की आंख में चोट लगी है और उन्हें मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर उस समय हुआ जब खोपोली के पास अभिनेत्री की कार तीन अन्य कारों से जा टकराई।

अपनी बहन के स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) ने IndiaToday को बताया कि ‘वह अब पहले से बेहतर महसूस कर रही है। उनकी सेहत ठीक और स्थिर है।’ मिली जानकारी के अनुसार, मलाइका को दुर्घटना के बाद कुछ टांके लगे हैं और वह धीरे-धीरे ठीक हो रही है। उसके सिर में कोई बड़ी चोट नहीं थी क्योंकि उसके सिर के बगल में कुशन था। उन्हें रविवार दोपहर तक अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।’

बता दें, हाल ही में मलाइका को इंडियाज गॉट टैलेंट में अभिनेत्री किरण खेर, मनोज मुंतशिर और बादशाह के साथ देखा गया था। दो एपिसोड के लिए शिल्पा शेट्टी की गैरमौजूदगी में उन्होंने शो को जज किया था।

Related Articles

Back to top button