मनोरंजन

बड़ा सा नेकलेस पहन करीना कपूर ने गर्ल गैंग संग की पार्टी

मुंबई: करीना कपूर और उनकी गर्ल गैंग अक्सर एक साथ पार्टी करते हुए दिख जाते हैं। लेकिन इस बार करीना की गर्ल गैंग से एक सेलिब्रिटी गायब दिखी। ये सेलिब्रिटी कोई और नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा हैं। सोशल मीडिया पर करीना कपूर की इस पार्टी की इनसाइड तस्वीरें छाई हुई हैं। करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो कि पार्टी की हैं। इन तस्वीरों में करीना की गर्ल गैंग के अलावा मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी दिखे।

करीना ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें कई सितारे नजर आ रहे हैं। ये सितारे करीना कपूर खान, नताशा पूनावाला, अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर और मनीष मल्होत्रा हैं। ये सभी पार्टी में स्टाइलिश लुक में दिखे। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि इन सभी ने जमकर मस्ती की। इस खास मौके पर करीना कपूर ने अपना खास नेकलेस पहना। इस नेकलेस पर ग्रीन कलर का बड़ा सा स्टोन दिखा। जिसे एक्ट्रेस ने ब्लैक शिमरी आॅफ शोल्डर ड्रेस के साथ पहना हुआ था। करीना कपूर की इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा मिसिंग थीं।

जिसकी वजह मलाइका का कार एक्सीडेंट था। दरअसल, कुछ दिन पहले मलाइका की कार का एक्सीडेंट हो गया था। एक्ट्रेस को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 24 घंटे बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। फिलहाल एक्ट्रेस अपने घर पर हैं और उनका हालचाल जानने के लिए कई सेलिब्रिटीज उनके घर भी पहुंच रहे हैं। मलाइका के एक्सीडेंट के बाद की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में एक्ट्रेस के माथे पर एक कपड़ा नजर आ रहा है। वहीं एक्ट्रेस को घेरे हुए कई लोग भी दिख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button