पंजाब

देवर-भाभी झूल रहे थे प्यार की पींघें, पति को लगी भनक तो दिया इस वारदात को अंजाम

खन्ना : खन्ना पुलिस जिला के गांव गढ़ी बेट के लापता नौजवान जसबीर सिंह (35) का शव राहों के गांव काहलों निकट सड़क किनारे कुंए से बरामद हुआ। पुलिस द्वारा किए गए खुलासे के अनुसार जसवीर सिंह की हत्या उसकी पत्नी के देवर परमिंदर राम ऊर्फ पिंदू के अवैध संबंधों के चलते की गई है। जसवीर सिंह की पत्नी ममता के अवैध संबंध देवर परमिंदर राम के साथ थे, जिसके चलते ममता ने देवर और उसके दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

डी.एस.पी. वरियाम सिंह ने बताया कि गढ़ी बेट का नौजवान जसवीर सिंह विदेश में रोजगार करता था और कुछ दिन पहले ही वह गांव में वापस आया था। उसकी पत्नी ममता के अवैध संबंध उसके पति के रिश्ते में लगते भाई के साथ बन गए और जब वह वापस अपने गांव आया तो उसको इस बारे में पता लगा। इस कारण घर में कलेश रहने लग गया। देवर परमिंदर राम व उसकी भाभी ममता ने अपने अवैध संबंधों में जसबीर सिंह की रुकावट देखते हुए उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। जसबीर सिंह 10 सितम्बर को पीलिया की बीमारी के इलाज के लिए नवांशहर गया और वहां राहों में उसका रिश्ते में बुआ का लड़का परमिंदर राम ने अपने एक दोस्त बलजिंदर सिंह के साथ मिलकर शराब पी, जिसके बाद जसबीर सिंह का गला दबाकर हत्या कर दी।

परमिंदर राम और उसके दोस्त बलजिंदर सिंह ने जसबीर सिंह की शव को बोरी में बंद कर काहलों निकट सड़क किनारे एक कुंए में फैंक दिया। जब जसबीर सिंह घर न आया तो उसके पिता जोगिंदर ने माछीवाड़ा थाना में शिकायत दर्ज करवाई और बयान दिए कि उसकी बहू के अवैध संबंध थे, जिसने साजिश तहत उसका कत्ल किया है।

डी.एस.पी. समराला वरियाम सिंह ने बताया कि पुलिस ने जसबीर सिंह की पत्नी से पूछताछ शुरू की और उसके आशिक परमिंदर राम को हिरासत में ले लिया। परमिंदर राम की निशानदेही पर जसबीर सिंह की लाश गांव काहलों निक्ट एक कुंए से बरामद कर ली गई जिसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा तीनों व्यक्तियों खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसमें परमिंदर राम और ममता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी बलजिंदर सिंह की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button