पंजाब

जालंधर में मशहूर ज्वैलर पर पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन सहित गिरफ्तार

जालंधरः पंजाब में नशे का कारोबार काफी फल-फूल रहा है। आए दिन पुलिस द्वारा कई नशे के सौदागरों पर शिकंजा भी कसा गया है, लेकिन बावजूद इसके राज्य में नशा सप्लाई की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही। अब एक ऐसा ही मामला जालंधर में सामने आया है। जालंधर पुलिस ने एक मशहूर ज्वैलर को हैरोईन के साथ गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में हैरोईन बरामद हुई है, बताया जा रहा है कि गहने बेचने की आड़ में उक्त ज्वैलर दुकान में हैरोईन की तस्करी करता था।

सी.आई.ए. स्टाफ की टीम ने जालंधर के अवतार नगर में रेड कर गगन ज्लैवर पर शिकंजा कसा है। वहीं पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह हैरोईन अमृतसर के तस्करों से लाकर जालंधर में बेचता था। वहीं पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके साथ कौन से नशा तस्करों की शमूलयित है।

Related Articles

Back to top button