पंजाब

पंजाब-हरियाणा में‘कोल्ड अटैक’, जानें कैसे रहेगा आने वाले दिनों का हाल

नई दिल्ली: हिमाचल के पहाड़ों पर बीते सप्ताह की बर्फबारी का प्रभाव अब मैदानी इलाकों पर दिखने लगा है। पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के ज्यादातर शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सैल्सियस से नीचे आ गया है। वहीं हिमाचल के पहाड़ों से ज्यादा सर्दी मैदानी इलाकों में पड़ रही है।

अधिकतर मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री सैल्सियस तक नीचे गिर गया है।प्रदेश के पड़ोसी राज्य पंजाब के अमृतसर का न्यूनतम पारा 8.1 डिग्री, चंडीगढ़ का 9.6 डिग्री, दिल्ली के सफदरजंग का 8.0 डिग्री, अंबाला का 8.3 डिग्री तक गिर गया है।

मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरेक्टर डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि फिलहाल बारिश नहीं होगी। मौसम शुष्क और ठंडा बना रहने की संभावना है और आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने के साथ ठंड जोर पकड़ने लगेगी। सुबह और रात के समय घने कोहरे का भी लोगों को सामना करना पड़ सकता है।

इसलिए घने कोहरे के समय सड़कों पर वाहन सावधानी से चलाएं और बुजुर्गों व छोटे बच्चों को घरों से बाहर न निकलने दें। खुद भी सैर करने से गुरेज करें। घर में रखे पालतू जानवरों और दुधारू पशुओं को ठंड से बचाने को लिए विशेष तौर पर ध्यान रखें। इसके साथ ही खाने पीने का भी खास ध्यान रखें।

Related Articles

Back to top button