स्वास्थ्य

गर्भवती महिलाओं में आलू का ज़्यादा इस्तेमाल बढ़ा सकता है डायबिटीज़ का ख़तरा

pregnancy-650_650x488_51452752616नई दिल्ली: कहते हैं कि गर्भावस्था के समय बहुत सोचकर खाने की चीज़ों को चुनना चाहिए। हर चीज़ बच्चे पर अपना अलग प्रभाव डालती है। जो महिलाएं गर्भावस्था में ज़्यादा आलू का सेवन करती हैं, उन्हें इस दौरान डायबिटीज़ होने की संभावना बढ़ सकती है। एक नए अध्ययन से यह बात सामने आई है।

ऐसे में शोधकर्ताओं ने उन्हें डायबिटीज़ से बचने के लिए आलू की जगह दूसरी सब्जियों और अनाज का सेवन करने की सलाह दी है। गर्भावस्था के दौरान होने वाली परेशानियों में डायबिटीज़ एक प्रमुख समस्या है। इसके चलते महिला के खून में चीनी का स्तर बढ़ जाता है, जो कि आगे आने वाले समय में महिला और बच्चे दोनों के लिए समस्याएं पैदा कर सकता है।

यूएस नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने साल 1991 से 2001 के बीच 15,000 महिलाओं पर ये अध्ययन किया है, जिसमें उन्होंने देखा है कि गर्भावस्था से पहले महिलाओं को डायबिटीज़ की समस्या नहीं थी।

यह अध्ययन बीएमजे (पहले यह ब्रिटिश मेडिकल जरनल के नाम से जाना जाता था) में प्रकाशित हुआ है।

 

Related Articles

Back to top button